फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Students with less than 75 percent attendance will not be able to Give exam

सीबीएसई के निर्देश, अब 75 प्रतिशत से कम हाजिरी वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
सार

  • हाजिरी की पात्रता पूरी करने वालों को ही जारी होंगे एडमिट कार्ड 

विज्ञापन
CBSE Students with less than 75 percent attendance will not be able to Give exam

विस्तार

सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से कम हाजिरी वालों को एग्जाम में नहीं बैठने का आदेश जारी किया है। एडमिट कार्ड उन्हीं छात्रों को जारी होगा, जो हाजिरी की पात्रता को पूरा करेंगे। 

विज्ञापन


सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह ने बताया कि सीबीएसई के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षा की तिथि पहले ही जारी की जा चुकी है। हालांकि स्टूडेंट्स को यह मौका दिया जाएगा कि वह अपनी कम हाजिरी का कारण बता सकें। इसके लिए उन्हें दस्तावेजों देने होंगे। यह दस्तावेज मंगलवार तक जमा होंगे। 

विज्ञापन

इन कारणों के लिए दिए जा सकेंगे ये दस्तावेज 

बीमारी का हवाला देने पर : स्टूडेंट्स को पैरेंट्स के अनुरोध के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट, मेडिकल व एक्स-रे रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज देने होंगे। स्कूल की ओर से जारी प्रारूप को भी भरकर लगाना होगा। 

माता या पिता के निधन पर : ऐसी स्थिति में किसी अभिभावक के अनुरोध के साथ ही मृत्यु प्रमाणपत्र देना होगा। इसके साथ ही स्कूल का परफॉर्मा लगाना होगा। 

स्पोर्ट्स कंप्टीशन के कारण : आयोजक संस्था से संबंधित दस्तावेजों के साथ माता-पिता का अनुरोध पत्र देना होगा। इसके अलावा स्कूल का तय प्रारूप भी लगाना होगा। 

अन्य गंभीर कारणों पर : इसमें भी अभिभावक के अनुरोध पत्र के साथ ही संबंधित अथॉरिटी की सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट स्टूडेंट्स को लगाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed