फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE releases notification of JEE Main 2018

सीबीएसई ने जारी किया JEE मेन 2018 का नोटिफिकेशन, इस दिन होगा एग्जाम

Fri, 24 Nov 2017 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
CBSE releases notification of JEE Main 2018

इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एग्जाम इस द‌‌‌ि‌न होगा..

विज्ञापन


इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सीबीएसई ऑफलाइन जेईई मेन का आयोजन आठ अप्रैल 2018 को कराएगा जबकि ऑनलाइन एग्जाम 15 और 16 अप्रैल 2018 को होगा। परीक्षा के लिए एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


जेईई मेन एग्जाम से क्वालिफाई होने वाले शीर्ष 2.24 लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैंक के हिसाब से आईआईटी छोड़कर बाकी संस्थानों में बीटेक दाखिले की राह खुलती है। सीबीएसई ने जेईई मेन 2018 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होगी।

ऑफलाइन परीक्षा अगले वर्ष आठ अप्रैल को देशभर में आयोजित की जाएगी जबकि ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को होगी। देशभर में 248 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की में इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगा जबकि पंतनगर में केवल ऑनलाइन मोड में जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा।

 

यह होगा परीक्षा शुल्क और अावेदन की ‌‌तिथियां

CBSE releases notification of JEE Main 2018
पेपर 1 या पेपर 2 ऑनलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 500 रुपये, महिला अभ्यर्थी 250 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 250 रुपये, महिला अभ्यर्थी 250)

पेपर 1 या पेपर 2 ऑफलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1000 रुपये, महिला अभ्यर्थी 500 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 500 रुपये, महिला अभ्यर्थी 500)
पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ऑनलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1300 रुपये, महिला अभ्यर्थी 650 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 650 रुपये, महिला अभ्यर्थी 650)

पेपर 1 और पेपर 2 ऑफलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1800 रुपये, महिला अभ्यर्थी 900 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 900 रुपये, महिला अभ्यर्थी 900)
(नोट:- डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान करने पर एक प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा।)
    
महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 01 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 01 जनवरी 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : मार्च 2018 के दूसरे सप्ताह में
जेईई मेन की आंसर की जारी होने की तिथि : 24 से 27 अप्रैल 2018
जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट जारी होने की तिथि : 30 अप्रैल 2018
जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक जारी होने की तिथि : 31 मई 2018

यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed