फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse exam wrong checking answer copies case teachers investigation

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में गलत कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों पर लटकी 'तलवार'

Sat, 30 Jun 2018 10:33 AM IST
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
cbse exam wrong checking answer copies case teachers investigation
सीबीएसई परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में गलत कॉपियां जांचने वाले 15 शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई, देहरादून ने गलती पकड़ने के बाद संबंधित स्कूलों को कार्रवाई की सिफारिश कर दी है। इसके साथ ही मूल्यांकन के लिए शिक्षक नहीं भेजने वाले 21 स्कूलों को भी नोटिस जारी करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश एफिलिएशन विभाग से की गई है।

इस साल सीबीएसई की पूरी कोशिश के बावजूद तमाम शिक्षकों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की है। रिजल्ट जारी होने के बाद जब छात्रों को मार्क्स वेरिफिकेशन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी का विकल्प मिला तो यह चूक सामने आई।
विज्ञापन

 

कई क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े मूल्यांकन में हुई थी गड़बड़ी

cbse exam wrong checking answer copies case teachers investigation
cbse
दिल्ली, इलाहाबाद और दून सहित सीबीएसई के कई क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। सीबीएसई, दून ने भी ऐसे 15 शिक्षक पकड़े हैं, जिन्होंने गलत मूल्यांकन किया था। इन शिक्षकों की पहचान कर ली गई है।

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, इनमें प्राइवेट स्कूलों के साथ ही कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं।

संबंधित शिक्षकों के खिलाफ उनके स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश कर दी गई है। वहीं, बोर्ड ने उन 21 स्कूलों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ सीबीएसई एफिलिएशन विभाग से कार्रवाई की सिफारिश की है, जिन्होंने 10वीं, 12वीं बोर्ड मूल्यांकन में अपने शिक्षक नहीं भेजे।  

हमने मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता पर फोकस किया है। इस साल ऐसे सभी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने मूल्यांकन में अपने शिक्षक नहीं भेजे हैं। इसके अलावा उन सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है, जिन्होंने गलत मूल्यांकन किया था। अगले वर्ष से मूल्यांकन की पारदर्शिता को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून

इन स्कूलों ने नहीं भेजे शिक्षक

cbse exam wrong checking answer copies case teachers investigation
1. होली एंजल्स पब्लिक स्कूल, कविनगर गाजियाबाद, यूपी
2. करन पब्लिक स्कूल, मेरठ, उत्तर प्रदेश 
3. द कुबेर पब्लिक स्कूल, रुड़की रोड, मेरठ, यूपी
4. बाल ज्योति पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी
5. खालसा पब्लिक स्कूल, देहरादून रोड, सहारनपुर, यूपी
6. चौ. एएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भौरा कलां, मुजफ्फरनगर, यूपी
7. लाल दयाल पब्लिक स्कूल, दयालपुरम् मुजफ्फरनगर, यूपी
8. विशाल इंटरनेशनल स्कूल, ग्राम तिगरी, गौतमबुद्ध नगर, यूपी
9. आरके मॉडर्न स्कूल, सी 5ए, सेक्टर-55 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, यूपी
10. जेडी एकेडमी, सेक्टर-3 राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी
11. गौतम पब्लिक स्कूल, पी-ब्लॉक, सेक्टर-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद, यूपी
12. दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, शामली, यूपी
13. परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी
14. सूरजमल माडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल, मवाना, मेरठ, यूपी
15. यूनिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एनएच-58 गंगनहर, गाजियाबाद, यूपी
16. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, अनुयोगीपुरम्, मेरठ, यूपी
17. विद्या दीप ग्लोबल स्कूल, मवाना, मेरठ, यूपी
18. आत्मन पब्लिक स्कूल, रोहता रोड, खिवई, मेरठ, यूपी 
19. एचएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कुंदेश्वरी, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
20. ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल, मांडूवाला, सुद्धोवाला, देहरादून
21. आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राज-छाजपुर, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed