फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Class 10th, 12th Compartment Exam 2020 Guidelines News: Guidelines Released, students will have to follow these rules

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2020: गाइडलाइन जारी, छात्र-छात्राओं को इन नियमों का करना होगा पालन...

Tue, 15 Sep 2020 12:21 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:21 PM IST
सार

  • 22 सितंबर से शुरू होंगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, इस दुर्गम क्षेत्रों में भी बनाए गए केंद्र 
  • 108 केंद्रों पर 21 हजार से ज्यादा छात्र देंगे 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
CBSE Class 10th, 12th Compartment Exam 2020 Guidelines News:  Guidelines Released, students will have to follow these rules
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी हो गई है। सीबीएसई देहरादून ने सभी केंद्रों को दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। 22 सितंबर से 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं देहरादून रीजन के 108 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए देहरादून रीजन ने पहली बार दुर्गम इलाकों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोविड के चलते तय किया गया है कि किसी भी छात्र को जिले से बाहर नहीं जाना पड़े। लिहाजा, इस साल यूपी के बदांयू से लेकर चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


बुखार हुआ तो अलग से बैठाया जाएगा
परीक्षा देने आए किसी छात्र का तापमान ज्यादा पाया जाता है तो उसके लिए अलग से कमरे में व्यवस्था की जाएगी। वह बाकी छात्रों के साथ बैठकर परीक्षा नहीं दे पाएगा। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन 

-छात्रों को पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर पारदर्शी बोतल में ले जाना होगा। 
-मास्क या कपड़े से मुंह व नाक को कवर करना अनिवार्य होगा।
-सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करना होगा। अभिभावकों की जिम्मेदारी होगी कि वे बच्चों को नियमों की जानकारी दें।
-अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि उनका बच्चा बीमार न हो।
-एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश का भी पालन करना होगा।
-छात्रों को उत्तर पुस्तिका दस से सवा दस के बीच में बांट दी जाएगी और परीक्षा डेटशीट के हिसाब से होगी।
-प्रश्नपत्र 10:15 बजे दे दिया जाएगा। 10:30 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा।
-थ्योरी और प्रैक्टिकल में फेल हुए छात्रों की परीक्षा अलग से होगी। 
-जिस विषय में प्रैक्टिकल है, उसके थ्योरी पेपर में वही छात्र बैठ सकते हैं, जो प्रैक्टिकल में पास हैं।
-प्राइवेट छात्रों की परीक्षा भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होगी। अगर उन्हें अलग से इसके बारे में सूचना नहीं दी गई है।
-प्राइवेट छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल से थ्योरी एग्जाम सेंटर के बारे में और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख और समय के विषय में बात कर लें।
-प्रैक्टिकल एग्जाम 28 सितंबर के पहले पूरे हो जाने चाहिए, यानी थ्योरी एग्जाम खत्म होने के पहले। रेग्यूलर छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके अपने स्कूल में ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed