सीबीएसई ने बदला 12वीं के पेपर का पैटर्न, अब 40 के बजाए 35 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 12वीं के पैटर्न में बड़ा बदलाव कर दिया है।
इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में यह बदलाव लागू कर दिया जाएगा। बोर्ड का मकसद छात्रों के सिर से प्रश्नों का बोझ कम करना है।
सीबीएसई ने सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इसके तहत 12वीं इंग्लिश कोर में अब 40 के बजाए 35 सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसा होगा नया पैटर्न
सीबीएसई ने यह बदलाव देशभर से फीडबैक लेने के बाद लागू किया है। इंग्लिश टीचर मोनिका ने बताया कि अब सीबीएसई 12वीं में सेक्शन ए (रीडिंग) में केवल दो पैसेज होंगे।
पेपर में पांच बहुविकल्पीय प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसके अलावा नौ सवाल वेरी शॉर्ट आंसर टाइप यानी अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे।
पेपर में तीन शॉर्ट आंसर टाइप यानी लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर पैटर्न में यह बदलाव इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में ही लागू हो जाएगा।