फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse changed rules for 9th and 10th class board examination system

सीबीएसई बोर्ड: 9वीं और 10वीं की परीक्षा प्रणाली में हुए कई बड़े बदलाव, यहां पढें...

Sat, 07 Mar 2020 12:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Mar 2020 12:09 PM IST
सार

  • कुछ पिछले साल और कुछ बदलाव इस साल हुए लागू

विज्ञापन
Cbse changed rules for 9th and 10th class board examination system
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जरा सी मेहनत और एकाग्रता छात्रों को खूब अंक दिला सकती है। जी हां, बोर्ड ने पिछले साल के बाद इस साल से भी कुछ बदलाव लागू किए हैं। यह बोर्ड परीक्षाओं पर भी प्रभावी माने जाएंगे।

विज्ञापन


नेशनल असेसमेंट सर्वेक्षण 2017 के तहत, 10वीं में छात्रों के गणित में 52 प्रतिशत, विज्ञान में 51 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में 53 प्रतिशत, इंग्लिश में 58 प्रतिशत और मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज में 62 प्रतिशत औसत अंक आ रहे हैं। इस रिजल्ट को सुधारने के लिए परीक्षा की प्रणाली में कुछ बदलाव कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

आंतरिक परीक्षाओं में यह बदलाव

पहले पीरियोडिक टेस्ट 10 अंकों का होता था जो कि अब पांच-पांच अंकों के दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पांच अंक का पेन पेपर टेस्ट होगा जबकि पांच अंक की क्विज, ओरल, कांसेप्ट मैप आदि होंगे।

नोटबुक के पहले पांच अंक मिलते थे जो कि अब क्लासवर्क के साथ ही स्वयं मूल्यांकन के लिए दिए जाएंगे। अभी तक साइंस में प्रैक्टिकल के पांच अंक मिलते थे, अब साइंस के साथ ही सोशल साइंस में भी प्रोजेक्ट वर्क के पांच अंक दिए जाएंगे। 

10वीं बोर्ड और 9वीं वार्षिक परीक्षा में यह बदलाव
20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं जो कि पिछले साल की परीक्षाओं से लागू कर दिए गए हैं। इसके अलावा 60 अंकों की परीक्षा सब्जेक्टिव होगी। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि छात्र प्रश्नों का और बेहतर जवाब दे सके। 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होने से निश्चित तौर पर छात्र के लिए परीक्षा पास करने की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed