{"_id":"5ece76e6633e09566e5fda04","slug":"cbse-board-exam-2020-students-can-give-board-exams-from-their-home-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने दी राहत भरी खबर, अब छात्र अपने गृह जिले में रहकर दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने दी राहत भरी खबर, अब छात्र अपने गृह जिले में रहकर दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा
Wed, 27 May 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 May 2020 07:57 PM IST
सार
- जून के प्रथम सप्ताह में जारी होगी गाइडलाइंस
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना लॉकडाउन के बीच घरों में कैद सीबीएसई 12वीं के छात्रों को अब अपने जिले में ही परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। सीबीएसई ने इसका नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा एक से 15 जुलाई के बीच होगी। बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों में पढ़ते हैं और लॉकडाउन के कारण स्कूलों तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे छात्रों को सीबीएसई ने अपने जिले के नजदीकी स्कूल में परीक्षा देने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीबीएसई का फैसला: 12वीं तक नहीं करना होगा इंतजार, कक्षा छह से चुनें अपना करियर
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की इसकी सूचना जारी की है। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क में रहने को कहा गया है। सीबीएसई जून के प्रथम सप्ताह में इसकी गाइडलाइंस जारी करेगा।
सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि यह सुविधा इसलिए दी गई है ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।