फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse board exam 2019 new rule of examination

सीबीएसई ने परीक्षा के लिए जारी किया नया नियम, छात्रों ने ध्यान नहीं दिया तो पछताएंगे

Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Cbse board exam 2019 new rule of examination
exam

सीबीएसई ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को साधारण घड़ी के साथ पानी की बोतल भी पारदर्शी लेकर जाना होगा। हाईस्कूल की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इसके लिए हरिद्वार शहर में आठ केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पिछले सप्ताह शुरू हो गई थी, लेकिन अब बृहस्पतिवार से हाईस्कूल की परीक्षा होगी, जिसमें गणित प्रथम प्रश्नपत्र है। परीक्षा के लिए सीबीएसई ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन


जिसके तहत पिछले साल पारदर्शी किट ले जाने के साथ पेन पेंसिल निर्धारित की थी, लेकिन इस साल से डिजीटल घड़ी के बजाय साधारण घड़ी ले जाने का प्रावधान जारी किया है। इसी के साथ पानी की बोतल भी पारदर्शी निर्धारित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में 10 बजे से पूर्व ही प्रवेश करना होगा, इसके बाद किसी भी सूरत में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरिद्वार को-ऑर्डिनेटर शिवडेल की प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचने के लिए निर्देश दिए है।

परीक्षा के लिए ये बनाए केंद्र 
परीक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, उदयेश्वर पब्लिक स्कूल पुरानी सब्जी मंडी ज्वालापुर, केंद्रीय विद्यालय रानीपुर, बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-1, सेंटमैरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ज्वालापुर, जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद, शिवडेल स्कूल जगजीतपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed