फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Board 12th Result 2020: Uttarakhand State Devjyoti Chakrabarti Wants to become IAS

CBSE 12th Result 2020: उत्तराखंड टॉपर देवज्योति ने बताया अपनी सफलता का राज, बनना चाहते हैं आईएएस

Tue, 14 Jul 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jul 2020 01:00 AM IST
सार

  • फुटबॉलर रोनाल्डो के फैन हैं उत्तराखंड टॉपर देवज्योति चक्रवृति 
  • 10वीं के बाद 12वीं में भी किया शानदार प्रदर्शन
  • सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनने की है चाहत

विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2020: Uttarakhand State Devjyoti Chakrabarti Wants to become IAS
उत्तराखंड टॉपर देवज्योति चक्रवृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 12वीं में उत्तराखंड टॉप करने वाले देवज्योति चक्रवृति का सपना सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनना है। देवज्योति चक्रवृति फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन हैं। 

विज्ञापन


देहरादून के शेमफोर्ड दून (अब टोंस ब्रिज स्कूल) के छात्र देवज्योति चक्रवृति ने दो साल पहले 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की थी। इसके बाद उन्होंने ह्यमैनिटीज विषयों को चुनकर 12वीं की तैयारी शुरू की। अब उन्होंने 500 में से 498 अंकों के साथ 12वीं में प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2020: रोजाना किया 25 किमी का सफर और पा लिया मुकाम, पढ़ें ऐसे ही कुछ होनहारों की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके  पिता दीपांकर चक्रवृत्ति शारदा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जबकि मां दीपान विदा फ्रीलांस एडिटर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही आईएएस बनने की चाहत है। लिहाजा, अब वह दिल्ली विवि से इकोनोमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। वह फुटबॉल के शौकीन हैं। न केवल फुटबॉल देखते हैं बल्कि खेलते भी हैं। 

हर दिन, सप्ताह, महीने का लक्ष्य तय किया

देवज्योति ने अपने पूरे कोर्स को शुरू से ही अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया। उन्होंने कोर्स को हर दिन, सप्ताह और महीने के हिसाब से बांटा। इसी हिसाब से तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि वह हर लक्ष्य को पूरा करने पर फोकस करते थे। उन्होंने 12वीं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सलाह दी है कि वह टाइम मैनेजमेंट के साथ तैयारी करें।

ये है स्कोर कार्ड
हिस्ट्री-100
इकोनोमिक्स-100
इंगलिश-100
पॉलिटिकल साइंस-99
मैथ्स-99 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed