फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE 12th class Result 2021: 60 school result declared

CBSE 12th Class Result: 60 स्कूलों का अटका रिजल्ट जारी, गलत जानकारी देने से रुका था परिणाम

Wed, 04 Aug 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Aug 2021 09:21 PM IST
सार

बता दें कि कोरोनाकाल में इस बार बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया था। इसके बाद रिजल्ट पिछली कक्षाओं के आधार पर बनाया गया।

विज्ञापन
CBSE 12th class Result 2021: 60 school result declared
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पोर्टल पर गलत जानकारी भरने से अटका देहरादून रीजन के 60 स्कूलों के 12वीं के छात्रों का रिजल्ट बुधवार दोपहर जारी किया गया। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल संबद्ध हैं।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में इस बार बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया था। इसके बाद रिजल्ट पिछली कक्षाओं के आधार पर बनाया गया। इनमें कुछ स्कूलों में 12वीं का पहला बैच होने व बोर्ड के पोर्टल पर बच्चे से जुड़ी जानकारी जैसे रॉल नंबर, नाम, जन्म तिथि, जिला या राष्ट्रीय स्तर का डाटा या विषयवार नंबर गलत भरने के चलते 60 स्कूलों का रिजल्ट रोका गया था। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि स्कूलों से सही डाटा प्राप्त कर बोर्ड की ओर से नई सिरे से रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

छात्रों के नंबर कम आने पर अभिभावकों का हंगामा

रुड़की में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों के कम अंक आने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले स्कूल प्रबंधक ने छात्रों से अच्छे नंबर के बदले पैसे मांगे थे। जिन बच्चों ने रुपये देने से इनकार कर दिया था, उनके बेहद कम नंबर आए हैं। जिन छात्रों ने रुपये दे दिए थे उनके बहुत अच्छे नंबर आए हैं।

कोरोना महामारी के कारण इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो हुई थीं। स्कूलों ने ही बोर्ड के बताए निर्देश पर अंक भेजे हैं। स्कूलों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया है। हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम से जहां बहुत से छात्र खुश हैं तो वहीं बहुत से छात्रों में असंतोष भी है। परीक्षा में अपेक्षा से बेहद कम अंक आने पर दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल के छात्रों में रोष है। बुधवार को छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रधानाचार्य और प्रबंधक से बात करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों के 50 से 60 प्रतिशत के बीच ही नंबर आए हैं।

जबकि, पिछली कक्षा में उनके बच्चों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। कुछ ऐसे बच्चों को 90 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक दे दिए गए हैं, जिनके पिछली कक्षाओं में बहुत कम अंक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय ने अच्छे अंक देने के लिए बच्चों से परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले रुपये की मांग की थी। उन्होंने स्कूल को अतिरिक्त रुपये देने से मना कर दिया था, इसलिए उनके बच्चों को पासिंग नंबर ही दिए गए हैं। उन्होंने बोर्ड से स्कूल के रिजल्ट की जांच कराने की मांग की है। वहीं, मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, इस तरह की शिकायत मिली है। वह अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed