{"_id":"5caf7c19bdec22146c2250d7","slug":"cbse-10th-and-12th-result-2019-new-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्टूडेंट्स ध्यान दें, 10 वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर जारी हुई नई एडवाइजरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई स्टूडेंट्स ध्यान दें, 10 वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर जारी हुई नई एडवाइजरी
Fri, 12 Apr 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 12 Apr 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
सीबीएसई परीक्षा का परिणाम जारी होने के अगले ही दिन से अंकों के वेरिफिकेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है। वेरिफिकेशन के लिए प्रति विषय 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक परीक्षा परिणाम जारी होने के अगले दिन से ही मार्क्स वेरिफिकेशन का लिंक खुल जाएगा जो कि पांच दिन तक खुला रहेगा। उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए रिजल्ट जारी होने के 17 दिन के भीतर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
12वीं की उत्तर पुस्तिका के लिए 700 रुपये प्रति विषय और 10वीं की उत्तर पुस्तिका के लिए 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए भी परिणाम जारी होने के 21 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये देने होंगे। रेगुलर छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 300 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट से पहले अभिभावकों की जागरुकता के लिए यह जानकारी जारी साझा की गई है।