फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse 10th 12th Exam: Evaluation of Copies start, Result will declare in May

सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा: कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, मई में रिजल्ट 

Thu, 12 Mar 2020 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 03:00 AM IST
सार

  • बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में बेहद सतर्कता, मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
  • एक एग्जामिनर को केवल 20 कॉपियां ही जांचने के आदेश

विज्ञापन
Cbse 10th 12th Exam: Evaluation of Copies start, Result will declare in May
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बीच मूल्यांकन शुरू हो गया है। बोर्ड ने मई में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है।सीबीएसई देहरादून रीजन की ओर से मूल्यांकन के लिए करीब 150 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


जो भी एग्जामिनर कॉपी जांचने जा रहे हैं, उनके केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बोर्ड ने पहले से ही स्कूलों पर एग्जामिनर भेजने के लिए सख्ती की हुई है। जानकारी के मुताबिक एक एग्जामिनर को एक दिन में केवल 20 कॉपियां ही जांच के लिए दी जा रही हैं ताकि उत्तर पुस्तिका की जांच में किसी भी स्तर की कोई गड़बड़ी न हो।

विज्ञापन

एग्जामिनर दोबारा चेकिंग कर रहे

सभी 150 केंद्रों के लिए करीब 900 हेड एग्जामिनर बनाए गए हैं। सभी शिक्षकों को ताकीद किया गया है कि अगर गलती हुई तो सीधे उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सभी सिटी कोऑर्डिनेटर्स को भी सतर्क किया गया है। एग्जामिनर के कॉपी जांचने के बाद हेड एग्जामिनर उसकी दोबारा चेकिंग कर रहे हैं।

बोर्ड का मकसद है कि इस बार मूल्यांकन पूरी तरह से त्रुटि रहित हो। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के काम में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्कूलों से भी सही समय पर एग्जामिनर भेजे जा रहे हैं। जो स्कूल भविष्य में एग्जामिनर नहीं भेजेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed