फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse Board 10th 12th exam 2020: Assessment scheme for Students

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की रद्द परीक्षाओं के लिए असेसमेंट स्कीम जारी, क्या होगा फायदा यहां पढ़ें...

Sat, 27 Jun 2020 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Jun 2020 09:41 AM IST
सार

  • केवल उन्हीं छात्रों को मिलेंगे औसत अंक, जिनकी परीक्षाएं 1-15 जुलाई के बीच होनी थी
  • पूरी परीक्षाएं दे चुके 21 हजार छात्र नहीं आएंगे दायरे में 

विज्ञापन
Cbse Board 10th 12th exam 2020: Assessment scheme for  Students
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द करने के बाद शुक्रवार को असेसमेंट स्कीम जारी कर दी। इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिनकी कई-कई विषयों की परीक्षाएं बची हुईं थीं। सीबीएसई देहरादून रीजन में ऐसे करीब 21 हजार छात्र हैं जो कि सभी विषयों की परीक्षाएं दे चुके हैं। यानी उनका रिजल्ट अपनी मेहनत के अंकों के दम पर जारी होगा।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से परीक्षाएं रद्द करने के बाद अब असेसमेंट की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ ऐसे छात्रों को मिलेगा, जिनके एक या अधिक विषयों की परीक्षाएं बची हुई हैं। सीबीएसई देहरादून रीजन में 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं तो पहले ही पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन



12वीं में भी साइंस स्ट्रीम के करीब 21 हजार छात्रों की सभी विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। केवल आर्ट स्ट्रीम या साइंस के एडिशनल सब्जेक्ट वाले छात्रों की परीक्षाएं ही बची हुई थीं। इन सभी छात्रों को असेसमेंट के तहत औसत अंक दिए जाएंगे। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक, मोटे तौर पर उन्हीं छात्रों को असेसमेंट का लाभ मिलेगा, जिनकी परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच होनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बोर्ड की असेसमेंट स्कीम

  • 10वीं, 12वीं के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए जिन्होंने अपनी सभी परीक्षाएं पूरी कर ली हैं, उनका रिजल्ट परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया जाएगा।
  • उन सभी छात्रों के लिए जिन्होंने परीक्षाओं में तीन से अधिक विषयों के पेपर दिए हैं, उनमें से तीन विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विषयों में प्राप्त अंकों का औसत उन विषयों में दिया जाएगा, जिनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं।
  • उन छात्रों के लिए जो केवल तीन विषयों की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उनमें से सर्वश्रेष्ठ दो में प्रदर्शन करने वाले विषयों में प्राप्त अंकों को उन विषयों में प्रदान किया जाएगा जिनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed