कैट के नतीजे जारी, उत्तराखंड के 18 युवा 99 परसेंटाइल से ऊपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के नतीजे जारी हो गए हैं। उत्तराखंड में 18 छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल किया है। परीक्षा में एक बार फिर देहरादून, रुड़की और पंतनगर के युवाओं ने परचम लहराया है। खबर लिखे जाने तक आशुतोष 99.95 और स्वप्निल 99.93 परसेंटाइल के साथ सबसे ऊपर थे।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे कैट के नतीजे जारी हुए। कुछ देर वेबसाइट हैंग हुई, लेकिन फिर नतीजे खुलकर सामने आ गए। खास बात यह है कि शाम होने तक आईआईएम से कॉल आने भी शुरू हो गए। देहरादून की छात्रा तान्या कटियार ने 98.19 परसेंटाइल हासिल की है। गत वर्ष उन्होंने इसी परीक्षा में 98.03 परसेंटाइल हासिल की थी। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस साल रिजल्ट में कुछ गिरावट देखने को मिली है। गत वर्ष जहां 26 छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल स्कोर किया था, वहीं इस साल केवल 18 छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल किया है।
अब तक प्रदेश के शीर्ष 10 छात्र
छात्र का नाम परसेंटाइल
आशुतोष रुंग्ता 99.95
स्वप्निल लोहानी 99.93
ध्रुव पचौरी 99.89
मयूर अरोड़ा 99.88
अनुराग सिंह तोमर 99.86
राजवर्धन कवि 99.85
प्रियांशी भंडारी 99.76
सुचित जैन 99.67
ऋषभ विजय 99.66
ऋषभ गुप्ता 99.60
अपूर्व 99.59
देवेश कांडपाल 99.54
आयुष गुप्ता 99.43
कृतार्थ रावत 99.43
आईआईएम में ए,बी,सी प्राथमिकता
कैट रिजल्ट के बाद अब छात्रों को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से आईआईएम से कॉल का इंतजार है। इसमें ए, बी और सी प्राथमिकता होती है। आईआईएम अहमदाबाद सबसे ऊपर, बंगलुरु दूसरे और कोलकाता छात्रों की तीसरी च्वाइस में है।
अकादमिक रिकॉर्ड रखता है मायने
आईआईएम में दाखिले के लिए हर आईआईएम का अपना अलग क्राइटेरिया होता है। कई संस्थानों में अकादमिक रिकॉर्ड (10वीं, 12वीं और स्नातक) भी मायने रखता है। विशेषज्ञ राजीव कुकरेजा के मुताबिक कई आईआईएम में परसेंटाइल के साथ ही अभ्यर्थी का बीते वर्षों की परीक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।