फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car Fell into Ditch in gopeshwar chamoli one killed

उत्तराखंड: गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल 

Wed, 06 Nov 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Nov 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Car Fell into Ditch in gopeshwar chamoli one killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर गैर पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को अपराह्न लगभग तीन बजे गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर गैर पुल के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार कुलदीप बिष्ट (30) पुत्र दिगंबर बिष्ट, पोस्टऑफिस कालोनी गोपेश्वर और विपिन (30) पुत्र बल्लभ लाल, ग्राम-सल्ला, पीपलकोटी, हॉल निवास आदर्श कालोनी, गोपेश्वर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम थानाध्यक्ष योगेंद्र गुसांई के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने घायलों को खाई से निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल कुलदीप बिष्ट को जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदी थी कुलदीप ने स्विपी्ट कार 

कुलदीप बिष्ट ने इसी धनतेरस पर स्विफ्ट कार खरीदी थी। अभी तक कार का नंबर भी जारी नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि कुलदीप ने मंगलवार को अपने परिजनों से कार की धुलाई के लिए पोखरी रोड पर जाने की बात कही थी। इसी वर्ष फरवरी माह में ही कुलदीप की शादी भी हुई थी। 

रामलीला स्थगित, बाजार रहेगा बंद
गोपेश्वर। पोखरी मार्ग पर हुई कार दुर्घटना के कारण गोपेश्वर में मंगलवार से शुरू होने वाली रामलीला एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने वाहन दुर्घटना पर शोक जताया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि मृतक कुलदीप बिष्ट के पिता दिगंबर बिष्ट की मुख्य बाजार में दुकान है। बुधवार को गोपेश्वर बाजार भी बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed