फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman cheating on exam

मुन्ना भाई की तरह परीक्षा दे रही महिला पकड़ी 

Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
woman cheating on exam
- फोटो : Demo Pic

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सत्र 2015-16 की वार्षिक बीएड परीक्षा में मुन्ना भाई की तरह किसी और के नाम से परीक्षा दे रही एक महिला पकड़ी गई है। जिसे मिलाकर परीक्षा में अब तक कुल सात नकलची पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा के लिए हरिद्वार में तीन और देहरादून में दो केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


बायो कालेज हरिद्वार में पकड़ी गई महिला किसी अन्य के नाम से परीक्षा दे रही थी। वहीं बीएसएम कालेज हरिद्वार में छह नकलची पकड़े गए। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत के मुताबिक नकल विहीन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गढ़वाल में दो, देहरादून और हरिद्वार में एक-एक उड़न दस्ता बनाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट और कुल सचिव गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के विश्वविद्यालय से संबद्ध न होने के कारण निजी संस्थानों और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed