{"_id":"585bab204f1c1b1917e39196","slug":"wifi-zone-in-garhwal-university-all-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक होंगे गढ़वाल विवि के सभी कैंपस में होगा वाई-फाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
15 मार्च तक होंगे गढ़वाल विवि के सभी कैंपस में होगा वाई-फाई
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मार्च तक गढ़वाल विवि के सभी कैंपस वाई-फाई सुविधा से लैस हो जाएंगे। प्रथम चरण के तहत बिड़ला परिसर में कार्य शुरू कर दिया गया है। परिसरों के वाई-फाई होते ही विवि के सभी विभागों का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने बिड़ला परिसर में वाई-फाई कार्य का शुभारंभ किया। विवि के छात्र लंबे समय से सभी परिसरों मे वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे थे। प्रो. नेगी ने कहा कि विवि को वाई फाई सुविधा युक्त बनाए जाने के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से करीब 21 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विवि को वाई-फाई करने की कार्यदायी एजेंसी निक्सी को स्वीकृत धनराशि का 80 फीसदी दे दिया गया है। हालांकि निक्सी ने यह कार्य विप्रो कंपनी को दिया है। विप्रो ने बृहस्पतिवार से ही बिड़ला परिसर में ओएफसी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि बिड़ला, पौड़ी व टिहरी परिसर को फरवरी माह के अंत तक वाई-फाई कर दिया जाएगा। जबकि चौरास परिसर को 15 मार्च तक वाई-फाई कर दिया जाएगा। वाई-फाई कार्य शुभारंभ के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र व जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद थे।