{"_id":"59a79fe04f1c1b46738b4883","slug":"voting-for-student-union-election-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, शुक्रवार को होगी काउंटिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, शुक्रवार को होगी काउंटिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Aug 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
dav pg college
- फोटो : paras begi
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मतदान संपन्न हो गया। कल यानी शुक्रवार को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
छात्र संख्या के लिहाज से राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में चुनाव के लिए पुलिस, प्रशासन और कॉलेज ने सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यहां 6879 मतदाता 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान के लिए दो जोन और 20 बूथ बनाए गए थे। इनमें से एक जोन और 10 बूथ छात्राओं के लिए, जबकि दूसरे जोन और 10 बूथ छात्रों के लिए थे।
विज्ञापन
आइकार्ड पर बारकोड की जांच के बाद ही छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया।