फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vacant seat in bams and md-ms

उत्तराखंड: BAMS की 58 और MD-MS की 10 सीटें खाली

Sun, 30 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
vacant seat in bams and md-ms
student

यूएपीएमटी-2016 और यूएपीजीएमईई-2016 की दो दिवसीय काउंसलिंग शनिवार को पूरी हो गई। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि मुख्य परिसर में आयोजित काउंसलिंग में अधिकांश सीटों का आवंटन हो गया है। काउंसलिंग के बाद बीएएमएस और बीएचएमएस की 58 और एमडी-एमएस की 10 सीटें रिक्त रह गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बीएएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रम के लिए सरकारी व ऑल इंडिया कोर्ट की विवि के ऋषिकुल परिसर की 60, गुरूकुल परिसर की 50, पतंजलि आयुर्वेदिक कॉलेज की 50, हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज की 30 और चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज की 50 सीटों के लिए काउंसलिंग हुई। कुल 240 सीटों के लिए हुई काउंसलिंग के बाद 58 सीटों को छोड़कर अन्य आवंटित हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, एमडी व एमएस पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों में ऋषिकुल परिसर की 33 और हिमालयन आयुर्वेदिक कॉलेज की 12 सीटों के लिए काउंसलिंग हुई। कुल 45 सीटों के लिए हुई काउंसलिंग के बाद 35 सीटें आवंटित हुई। रिक्त सीटों का आवंटन अगले चरण की काउंसलिंग में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed