खेल विभाग में 72 पदों पर वैकेंसी, ये है ऑनलाइन आवेदन की आंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत खेल विभाग में 72 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें उप क्रीड़ा अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक व स्पोर्ट्स टीचर के पद शामिल हैं।
आयोग ने आवेदन पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया है। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। खेल विभाग में उपक्रीड़ा अधिकारी के 13, सहायक प्रशिक्षक के 57 व सहायक खेल अध्यापक के दो पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।
सहायक प्रशिक्षक व खेल अध्यापक अलग-अलग खेलों के लिए नियुक्त किए जाएंगे। इसमें फुटबाल, हॉकी, बॉक्सिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हैंडबाल, टेेबिल टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, जूडो, कबड्डी, बास्केटबाल, कुश्ती, टेनिस, भारोतोलन व तीरदांजी खेल के लिए सहायक प्रशिक्षक पद शामिल हैं।
आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि 10 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग की वेबसाइट पर आवेदन पत्र को अपलोड किया गया।
आवेदन के लिए शैक्षणिक पात्रता
आवेदन के लिए शैक्षणिक पात्रता
उप क्रीडा अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक व सहायक खेल अध्यापक पद के लिए चार प्रकार की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का अंतर विश्वविद्यालय, राजकीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग आवश्यक है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला व उससे संबद्घ संस्थानों से एनआईएस, लक्ष्मीबाई शारीरिक संस्थान ग्वालियर से खेल प्रशिक्षण में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। सरकारी व निजी क्षेत्र में दो वर्ष का खेल प्रशिक्षण का अनुभव अनिवार्य है। आवेदक का उत्तराखंड में रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है।
आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन में पंजीकरण वाले खंड में एक बार भरे गए अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम में गलती होने पर उसे परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। शेष प्रविष्टियों में शुल्क जमा करने से पहले रिव्यू में जाकर संशोधित कर सकते हैं। त्रुटियां होने पर आयोग आवेदन पत्र को निरस्त करेगा। आवेदन शुल्क को नेट बैकिंग, डेबिट कार्ड, ई-चालान से जमा कर सकते हैं।