फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu student protest

स्पेशल बैक की मांग पर यूटीयू में गरजे छात्र

Tue, 04 Oct 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Oct 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
utu student protest

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में विवि परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्र स्पेशल बैक परीक्षा की मांग कर रहे थे। बाद में परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह बैंसला ने छात्रों को लिखित रूप में जल्द परीक्षा के आयोजन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के संबद्ध कॉलेजों में तमाम छात्र सात-सात विषयों में फेल हो गए हैं। यह छात्र लंबे समय से स्पेशल बैक परीक्षा की मांग कर रहे थे। सोमवार को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने विवि परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, विजय बिष्ट, राकेश आर्य, नितिन बिष्ट, मोहन भंडारी और आयुष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में 22वें दिन भी शिक्षकों व कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उनका कहना है कि न तो उनकी विवि सुन रहा है, न ही कॉलेज और न ही सरकार। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


पांच कर्मचारी बैठे अनशन पर
कई माह से वेतन न मिलने पर तकनीकी विवि के पांच कर्मचारियों ने अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द उनका वेतन जारी किया जाए। जबकि विवि के वित्त नियंत्रक इन नियुक्तियों पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि यह नियुक्तियां नियम विरुद्ध हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed