फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu fifth Convocation ceremony start.

यूटीयू का 5वां दीक्षांत समारोह शुरू, 32 हजार छात्रों को अवार्ड होगी डिग्री

Sat, 19 Nov 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Nov 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
utu fifth Convocation ceremony start.
यूटीयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है। समारोह में राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति डॉ. केके पाल बतौर मुख्य अतिथि हैं। इसके अलावा सीएम हरीश रावत, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशपाल आर्य भी समारोह में अतिथि होंगे।

विज्ञापन


चार साल बाद हो रहे दीक्षांत समारोह में 32 हजार छात्रों को डिग्री अवार्ड की जाएगी। इनमें पीएचडी के 122 छात्र हैं। इसके अलावा एमटेक और एमफार्मा के 8811 छात्रों, बीटेक, बीफार्मा और बीएचएमसीटी के 25,356 छात्रों और बी आर्क के 17 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


समारोह में कुल 412 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे, जिसमें 141 को गोल्ड मेडल, 136 को सिल्वर मेडल और 135 को ब्रांज मेडल दिए जाएंगे।

विवि चार साल बाद दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2012 में विवि का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में एनआईसी के पूर्व निदेशक डॉ. वीके गैरोला विशेष आमंत्रित अतिथि हैं। समारोह विवि के नवनिर्मित भवन में आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed