फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu colleges teachers walkouts.

संघटक कॉलेजों तक पहुंची यूटीयू के आंदोलन की आग

Thu, 15 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
utu colleges teachers walkouts.
डब्ल्यूआईटी गेट पर प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में चल रहे आंदोलन की आग टिहरी, पिथौरागढ़ और गोपेश्वर तक पहुंच गई है। कुलपति प्रो. पीके गर्ग से वार्ता असफल होने के बाद तीनों संघटक कॉलेजों की फैकल्टी ने भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को कार्य बहिष्कार कर रही फैकल्टी ने कुलपति प्रो. पीके गर्ग से मुलाकात कर उन्हें दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यूटीयू से संबद्ध किसी भी महाविद्यालय से फैकल्टी को बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए। हालांकि दस सूत्रीय मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। जिसके बाद तीनों संघटक कॉलेज की फैकल्टी ने भी कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इससे पहले कुछ दिन पूर्व एक संविदा शिक्षिका ने संस्थान की छत पर चढ़कर हंगामा किया था। शिक्षिका ने निदेशक डॉ. अलकनंदा अशोक पर कई आरोप लगाए। शिक्षिका को बहाल करने की मांग पर ही फैकल्टी कार्य बहिष्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि विवि ने एक समिति बनाकर महिला फैकल्टी को बाहर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोबारा नियुक्ति दे दी गई। जबकि अन्य फैकल्टी के साथ लगातार पक्षपात किया जा रहा है। कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने बताया कि कर्मचारियों को आंतरिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed