फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu change uksee exam pattern

यूटीयू ने बदला यूकेएसईई परीक्षा का शेड्यूल, ये होगा नया शेड्यूल

Fri, 21 Apr 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
utu change uksee exam pattern
utu

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूकेएसईई) 2017 के एग्जाम शेड्यूल में कुछ बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, परीक्षा 13 और 14 मई को ही होगी। लेकिन 13 मई की परीक्षा अब 14 मई को और 14 मई की परीक्षा 13 मई को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय ने परिवर्तन के हिसाब से नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा से बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमसीए, बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक, एमबीए, एमफार्मा, एमटेक और एमसीए लेटरल एंट्री में दाखिले होंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का नया शेड्यूल
13 मई 2017 : एमबीए, एमफार्मा, एमटेक और एमसीए लेटरल एंट्री की परीक्षा होगी। 
14 मई 2017 : बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमसीए, बीफार्मा लेटरल एंट्री और बीटेक लेटरल एंट्री की परीक्षा होगी।

इन शहरों में ऑफलाइन परीक्षा : देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, श्रीनगर, द्वाराहाट, गोपेश्वर, नई टिहरी और पिथौरागढ़।
इन शहरों में ऑनलाइन परीक्षा : देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, श्रीनगर और द्वाराहाट।

महत्वपूर्ण तिथियां
वेबसाइट पर प्रॉसपेक्टस आने की तिथि : 12 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल
आवेदन पत्र का शुल्क : 1500 रुपये (जनरल, ओबीसी), 750 रुपये (एससी, एसटी)

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.uktech.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed