{"_id":"5bc95d62bdec2269af6487b2","slug":"uttarakhand-these-college-not-affiliated-from-ccim","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इन पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड के इन पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Oct 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पांच आयुर्वेदिक कॉलेजों को सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) ने मान्यता नहीं दी है। सीसीआईएम ने इसकी सूची जारी कर दी है। मान्यता न मिलने की वजह से प्रदेश को 300 बीएएमएस सीटों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में जिन आयुर्वेदिक कॉलेजों को इस साल सीसीआईएम से मान्यता नहीं मिली है, उसमें आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और कैंट विधायक हरबंस कपूर के परिवारों से जुड़े कॉलेज शामिल है। प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस के दाखिले के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
इसमें सरकारी व गैर सरकारी 16 आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। जबकि दो होम्योपैथिक व एक यूनानी कॉलेज है। आयुर्वेद विवि द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस की कुल 1240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिनमें स्टेट कोटा की 675 व ऑल इंडिया की 565 सीटें हैं, लेकिन प्रथम राउंड तक केवल सात ही कॉलेज की मान्यता पर स्थिति स्पष्ट हुई। अब आयुष मंत्रालय ने उन कॉलेजों की सूची अपलोड की है जिनके इस सत्र में आवेदन खारिज हुए हैं। इनमें बीएएमएस की 60-60 सीटें हैं। जिनमें स्टेट कोटा व ऑल इंडिया कोटा की 30-30 सीट हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता
बिहाईव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल होपटाउन, देहरादून
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की
हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, श्यामपुर
श्रीमति पूर्णादेवी मेमोरियल ट्रस्ट दून इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, सहसपुर
बिशंबर सहाय आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की