फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand student in neet result.

नीट के नतीजों में छाए उत्तराखंड के होनहार

Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand student in neet result.
नीट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। - फोटो : Demo pic

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले को आयोजित हुई कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का परिणाम उत्तराखंड के होनहारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। प्रदेश के होनहारों ने एक बार फिर अखिल भारतीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। खबर लिखे जाने तक कोटद्वार निवासी अविनाश कुमार परीक्षा में 160वीं रैंक के साथ प्रदेश में टॉप पर रहे।

विज्ञापन


सीबीएसई ने नीट 1 का आयोजन 1 मई 2016 और नीट 2 का आयोजन 24 जुलाई 2016 को कराया था। दोनों ही परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का संयुक्त परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। कोटद्वार निवासी अविनाश कुमार ने परीक्षा में 720 में से 611 अंकों के साथ सर्वाधिक ऑल इंडिया 160वीं और कैटेगरी में 143वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर हल्द्वानी की ममता रही। उन्होंने परीक्षा में 605 अंकों के साथ ऑल इंडिया 277वीं रैंक हासिल की। तीसरे स्थान पर देहरादून की अंकिता पांडे रही। अंकिता ने परीक्षा में 591 अंकों के साथ ऑल इंडिया 367वीं रैंक हासिल की। अंकिता इससे पहले कई और परीक्षाओं में अपनी मेधा का लोहा मनवा चुकी है। देर रात तक नतीजे आने का सिलसिला जारी था। उत्तराखंड के लिहाज से गत वर्षों के मुकाबले इस साल बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed