फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand open university rules create problem

उत्तराखंड मुक्त विवि के नियम ने मुश्किल में डाला

Thu, 16 Feb 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Feb 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand open university rules create problem
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo

प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की मनमानी छात्रों पर भारी साबित हो रही है। 

विज्ञापन


विवि ने दाखिला शुल्क और परीक्षा शुल्क जमा कराने की परंपराएं खत्म कर दी हैं। अब अगर किसी सेमेस्टर वाले कोर्स में दाखिला लेना है तो दोनों शुल्क साथ ही जमा कराने होंगे और फॉर्म भी दोनों साथ ही भरने होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अभी तक किसी भी सेमेस्टर और वार्षिक कोर्स में दाखिला लेने पर केवल दाखिले की फीस लेकर एडमिशन फॉर्म भरवाता था। अब विवि ने इसमें परिवर्तन कर दिया है। नए नियम के हिसाब से सेमेस्टर कोर्स हो या वार्षिक, परीक्षा फॉर्म और एडमिशन फॉर्म दोनों एक साथ भरने के साथ ही दोनों का शुल्क भी पहले ही जमा कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्रों को आर्थिक समस्या पेश आ रही है। छात्र सतीश ने बताया कि पहले उन्होंने बीकॉम किया था तो फीस देने में आसानी थी लेकिन अब एमकॉम में नियम बदल दिया गया है। इस वजह से उन्हें शुल्क जमा कराने में दिक्कत हो रही है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल ने बताया कि उनकी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से छात्रों के हित में है। अगर किसी छात्र को परेशानी है तो वह विवि से संपर्क कर सकता है।

28 फरवरी तक लें दाखिला
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बीएससी, एमएससी, मास कम्यूनिकेशन, एमएसडब्ल्यू और एलएलएम सहित कई कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। विवि ने बिना विलंब शुल्क दाखिलों की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की है। इच्छुक छात्र विवि के क्षेत्रीय कार्यालयों के अलावा अध्ययन केंद्रों पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed