{"_id":"5779dc964f1c1b700c7f9cb5","slug":"uttarakhand-open-university-admission-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के दाखिले शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के दाखिले शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी दाखिलों का मौका उपलब्ध है। छात्र विवि में 77 यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस दस जुलाई तक सभी अध्ययन केंद्रों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूओयू के जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल ने बताया कि अभी ऑनलाइन प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं जबकि सभी क्षेत्रीय कार्यालय और अध्ययन केंद्रों पर प्रवेश दस जुलाई तक प्रॉस्पेक्टस पहुंचने के बाद शुरू हो जाएंगे। छात्रों के लिए प्रॉस्पेक्टस की एक कॉपी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति से संचालित देश के सभी मुक्त विवि को कोर्सेज के संचालन के लिए यूजीसी से मान्यता लेनी होती है। इस बार 77 कोर्सेज को संचालित करने की अनुमति मिली है। इसमें परंपरागत और व्यवसायिक विषयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए सत्र में छात्रों को तकनीकी और गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देने के लिए कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने खास जोर दिया है।
विज्ञापन
इस बार पूरी कोशिश रहेगी कि छात्रों को समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो जाए। अध्ययन केंद्रों पर हर शनिवार और रविवार को को परामर्श सत्र की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। गत वर्ष यूओयू में छात्रों की संख्या 32 हजार थी जो कि इस साल बढ़ने की संभावना है।
अब साल में दो बार होंगी मुक्त विवि की परीक्षाएं
उत्तराखंड मुक्त विवि में अब दो बार सेमेस्टर के साथ ही वार्षिक परीक्षाएं भी होंगी। मुक्त विवि ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर पर अमल हुआ तो आगामी एक साल के भीतर मुक्त विवि के हालात सुधर जाएंगे। गत वर्ष के मुकाबले इस साल जो कैलेंडर बनाया गया है, वह काफी हद तक एनआईओएस की तर्ज पर है।
अब एक जुलाई से 31 अगस्त तक एडमिशन वाला छात्र दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर और जून में वार्षिक पेपर देगा। लेट फीस 250 के साथ 15 सितंबर और लेट फीस 500 रुपये के साथ 30 सितंबर तक एडमिशन होंगे। जून में दूसरे सेमेस्टर के पेपर होंगे। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षाएं भी होंगी। एडमिशन सालभर चलते रहेंगे, केवल सत्र बदलता रहेगा।
बैक पेपर वालों को लाभ यह हुआ कि किसी कारणवश पेपर छूटने पर या बैक आने पर वह साल में दो बार बैक पेपर दे सकता है। अगले साल से दिसंबर और जून में वार्षिक परीक्षाएं होंगी। एसोसिएशन ऑफ स्टडी सेंटर, उत्तराखंड मुक्त विवि के अध्यक्ष अनिल तोमर ने विवि के इन प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आदेशों के अनुसार अगर मुक्त विवि को प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी मिली तो वह पूरी तरह निभाने को तैयार हैं।
Published by : Nirmala Suyal