{"_id":"5ae4153a4f1c1b62098b6ffa","slug":"uttarakhand-board-result-2018-released-in-may-last","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट को लेकर तैयारियां शुरू, मई के अंत घोषित हो जाएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रिजल्ट को लेकर तैयारियां शुरू, मई के अंत घोषित हो जाएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand board result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इस वर्ष की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड ने परीक्षाफल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में बताया कि इस बार मई के अंत तक परीक्षाफल घोषित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बोर्ड सभागार में परिषद के सभापति आरके कुंवर ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही परीक्षाफल की तैयारी में जुटे बोर्ड अधिकारियों से परीक्षाफल तैयार करने के दौरान सावधानी बरतने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रदेश के 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है और इसके बाद परीक्षाफल की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार मई के अंत तक परीक्षाफल घोषित करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी, संयुक्त सचिव बृजमोहन रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन