{"_id":"592db8114f1c1b050abdb360","slug":"uttarakhand-board-result-2017-tea-shopkeeper-daughter-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय वाले की बेटी ने लिखी सफलता की इबारत, सपना IAS बनने का ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चाय वाले की बेटी ने लिखी सफलता की इबारत, सपना IAS बनने का
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत
Updated Wed, 31 May 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, यह कर दिखाया यहां सदर बाजार निवासी चाय वाले की बेटी गीतांजलि सती ने। गीतांजलि ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 22वीं रैंकिंग हासिल की है। गीतांजलि के पिता राजन सती नगर में चाय की दुकान चलाते हैं। जबकि माता सुनीता सती गृहणी हैं।
विज्ञापन
गीतांजलि ने बताया कि वह नियमित रूप से छह से आठ घंटे की पढ़ाई करती है। उसे और अच्छे नंबर आने की उम्मीद थी। भविष्य में वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
गीतांजलि ने हाइस्कूल परीक्षा में भी 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर टाप टेन में जगह बनाई थी। मुख्यमंत्री गीतांजलि को सम्मानित कर चुके हैं। परिणाम घोषित होने के बाद गीतांजलि को उनके दादा तारादत्त सती, दादी आनंदी देवी और माता-पिता ने मुंह मीठा कराया। गीतांजलि का छोटा भाई दीपक दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन