{"_id":"592d7d854f1c1ba915bdc64d","slug":"uttarakhand-board-result-2017-shanti-prakash-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: खेतों में काम करने के साथ की 10 घंटे पढ़ाई, पाए 94.6% मार्क्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Success Story: खेतों में काम करने के साथ की 10 घंटे पढ़ाई, पाए 94.6% मार्क्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 31 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ कभी भी आपके हौसलों को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। अगर मेहनत और लगन हो तो कुछ भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल थलीसैंण के छात्र शांति प्रकाश ने 10वीं की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक लाकर 17वां रैंक हासिल किया है। शांति प्रकाश ने इस उपलब्धि से स्कूल, परिजनों सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
थलीसैंण के गांव कैन्यूर निवासी शांति प्रकाश के पिता बलबीर सिंह गवर्नमेंट इंटर कालेज थलीसैंण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी जताई है।
विज्ञापन
शांति प्रकाश ने बताया कि वह चार भाई व एक बहन हैं। राठ क्षेत्र होने के कारण खेतों में कामकाज भी अधिक होता है, इसलिए उसने खेती का काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी की।
वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई में जुटा रहा। इसके फलस्वरूप वह रैंक हासिल करने में कामयाब रहा। गणित थोड़ा कमजोर होने के कारण उसने ट्यूशन लगाई थी। शांति प्रकाश ने सोशल साइंस में 100 में से 99, हिंदी में 96 और संस्कृति व गणित में 94-94 अंक हासिल किए हैं।