Uttarakhand Board Result 2017: 12वीं में लड़कियों ने रचा इतिहास, ये हैं उत्तराखंड टॉपर
परिणामों में लड़कियों की पासिंग परसेंटेज 82.07 और लड़कों की पासिंग परसेंटेज 75.56 रही।
जहां एक ओर एसबीएमआईसी श्रीकोट पौड़ी के छात्र ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है।
आरएलएस चौहान एसबीएमआईसी जसपुर के अक्षदीप वत्सल ने 94.80 प्रतिशत के साथ मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
मेरिट लिस्ट में इन होनहारों का नाम
एसवीएमआईसी सैक्टर 2 बीएसइल रानीपुर हरिद्वार की मेघा ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है।
एसवीएमआईसी कोटी भानियावाला देहरादून की आयुषी पेटवाल 93.80 प्रतिशत अंक लाकर चौथे स्थान पर हैं।
उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज काशीपुर के यश कुमार और एसवीएमआईसी सैक्टर 2 बीएसइल रानीपुर हरिद्वार की स्वलेहा ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।