{"_id":"592d9a4b4f1c1bea53bdbee0","slug":"uttarakhand-board-result-2017-big-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"uttarakhand board के रिजल्ट में सामने आयी एक बड़ी गलती, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
uttarakhand board के रिजल्ट में सामने आयी एक बड़ी गलती, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर
Updated Wed, 31 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली शिक्षा बोर्ड रामनगर द्वारा जारी उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मैरिट सूची में कुछ खामियां भी सामने आई हैं। जिससे छात्रों में भी कहीं न कहीं इसे लेकर रोष बन रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बोर्ड से जारी मैरिट लिस्ट में समान अंक और एक ही मैरिट के छात्रों को अलग - अलग वरीयता स्थान में दिखा दिया गया है , वरीयता सूची में प्रदेश मे चौथे स्थान पर रही विजयनगर रुद्रप्रयाग की छात्रा मेघा और पांचवें स्थान पर रही वेलनी रुद्रप्रयाग की छात्रा निकीता दोनों ने 487 अंकों के साथ 97.4 प्रतिशत मैरिट हासिल की है
विज्ञापन
लेकिन समान अंकों के बावजूद बोर्ड ने दोनों को अलग - अलग स्थान दिया है। इसी प्रकार गैरसेंण के मेधावी छात्र सचिन के 96.4 प्रतिशत अंक होने के बावजूद बोर्ड ने उन्हें 96.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों के साथ मैरिट सूची में दसवां स्थान दिया है।
विज्ञापन
यदि बोर्ड समान अंक पाने वाली चौथे व पांचवें स्थान की छात्रा मेघा और निकिता को एक ही स्थान देता तो गैरसेंण का छात्र सचिन मैरिट सूची में दसवें स्थान के बजाय नौवें स्थान पर होता और छठे , सातवें ,और आठवें स्थान पर रहे छात्र भी मैरिट सूची में एक पायदान ऊपर होते ।