फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board of education Result 2018: girls top 10th and 12th class

Uttarakhand Board Result 2018: 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियां टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Sat, 26 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board of education Result 2018: girls top 10th and 12th class
kajal prajapati uk board 10th topper - फोटो : amar ujala

शनिवार को शिक्षा निदेशालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने उत्तराखंड टॉप किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में उधम सिंह नगर का जलवा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट साइंस की मैरिट में पहले दो स्थानों पर यूएस नगर के छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन


10वीं में खटीमा की राणाा प्रताप स्कूल की काजल प्रजापति ने उत्तराखंड टॉप किया है। इन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में नानकमत्ता के रोहित चंद्र जोशी ने 98 प्रतिशत के साथ दूसरा ओर ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के जतिन पुष्पवान ने 97.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं 12वीं के टॉपर

Uttarakhand Board of education Result 2018: girls top 10th and 12th class
HBSE Result - फोटो : अमर उजाला
वहीं 12वीं में जसपुर की एसपीएमआईसी की दिव्यांशी राज ने 98.40 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड टॉप किया है।

12वीं में खटीमा के सचिन चंद ने 97.40 प्रतिशत के साथ दूसरा और नैनीताल के गर्वित कुमार ने 96.90 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। पीछे साल की अपेक्षा इस बार अच्छा रिजल्ट आया है।

पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट थोड़ा बेहतर

Uttarakhand Board of education Result 2018: girls top 10th and 12th class
result
पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट थोड़ा बेहतर है। 10वी में पिछली बार 73.6 % रिजल्ट आया था। इस साल यह प्रतिशत बढ़कर 75.57 % हो गया है।

वहीं 12वीं में पिछली बार 78.89% रिजल्ट था। इस बार 78.98% रिजल्ट आया है।

सुबह 11 बजे बाद रिजल्ट जारी हुआ तो बोर्ड की वेबसाइट खुलने में कहीं-कहीं परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि साढ़े 11 बजे के बाद वेबसाइट खुलने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed