{"_id":"58c963df4f1c1b741132bbe6","slug":"uttarakhand-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से, सभी तैयारियां पूरी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से, सभी तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हो रही हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक हाईस्कूल में एक लाख 53 हजार 814 और इंटरमीडिएट में एक लाख 33 हजार 417 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि छात्र बगैर भय और तनाव के परीक्षा दें।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि उम्मीद है परीक्षार्थी पूर्ण मनोयोग और लगन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अभिभावक परीक्षा अवधि में बच्चों के लिए उचित शैक्षिक वातावरण तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वह परीक्षा के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों की भी जवाबदेही तय की गई है। प्रदेश में विभिन्न केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जहां विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन