फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board exam after 11 march

11 मार्च के बाद होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं

Fri, 06 Jan 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand board exam after 11 march
exam

उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 11 मार्च के बाद होंगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी की ओर से इस पर सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि रामनगर बोर्ड 11 मार्च के बाद कभी भी परीक्षाएं करा सकता है।

बता दें कि चुनाव में बड़ी संख्या में टीचरों की ड्यूटी लगने और स्कूलों को मतदान केंद्र बनाए जाने से परीक्षा तिथि प्रभावित हो रही है। प्रदेश में इस बार तीन लाख चार हजार बच्चे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं देंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में लगभग 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं मार्च पहले सप्ताह से होनी थी, लेकिन इस बीच प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। चुनाव में बड़ी संख्या में टीचरों की ड्यूटी लगती है।

विज्ञापन

15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होनी थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

uttarakhand board exam after 11 march

इसके अलावा स्कूलों को मतदान केंद्र बनाए जाने के साथ ही कुछ स्कूलों को मतगणना केंद्र बनाया जाता है। जिसे देखते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से रामनगर बोर्ड को निर्देशित किया गया था कि बगैर निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की जाए।

रामनगर बोर्ड की ओर से 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित की गईं थी। वही लिखित परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा समय सारणी तय कर इसे सहमति के लिए निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। निर्वाचन आयोग की ओर से अब कहा गया है कि 11 मार्च के बाद बोर्ड कभी भी परीक्षा करा सकता है। 

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नौ जनवरी को रामनगर में बोर्ड की बैठक होनी है, बैठक में परीक्षा को लेकर समय सारणी तैयार की जाएगी। वहीं 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर भी कुछ स्थानों पर बदलाव किया जाएगा।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed