{"_id":"5ba119d8867a557fe67e1f71","slug":"uttarakhand-board-exam-2019-will-held-in-february-due-to-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: इस बार फरवरी में हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं, जल्द घोषित होगा परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: इस बार फरवरी में हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं, जल्द घोषित होगा परीक्षा कार्यक्रम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
board exam
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद लोकसभा चुनाव से पहले बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। ऐसे में हर साल मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं इस बार फरवरी में हो सकती हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सात फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। उत्तराखंड बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में भी लोकसभा, नगर निकाय चुनाव से पहले बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है, यदि ऐसी घोषणा होती है तो बोर्ड पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों का निर्देश और अगले साल की छुट्टी का कैलेंडर मिलते ही बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर सकता है। यहां भी बोर्ड परीक्षाएं 16 कार्य दिवस में समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की इन्हीं तैयारियों के लिए कुमाऊं के डीईओ, बीईओ के साथ मंगलवार को बैठक हुई, बुधवार को गढ़वाल मंडल की बैठक होगी।
विज्ञापन