{"_id":"5ab336cd4f1c1bba758b6d6d","slug":"uttarakhand-board-exam-2018-shocking-cheating-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में सामने आया नकल का हैरान कर देने वाला मामला, आप भी पढ़िए...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड परीक्षा में सामने आया नकल का हैरान कर देने वाला मामला, आप भी पढ़िए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत पौड़ी जिले के एक परीक्षा केंद्र में नकल अनोखा मामला सामने आया। मुख्य शिक्षाधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट रामनगर बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन और दो कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रामनगर बोर्ड को लिखा है।
मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत ने बताया है कि बुधवार को हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर के दौरान एकेश्वर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मासौ परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए सचल दल पहुंचा था।
विज्ञापन
इस दौरान कक्ष संख्या 2 में जांच में देखने को मिला कि एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका में दूसरी हैंड राइटिंग में उत्तर लिखे थे।
परीक्षा केंद्र में ही मौजूद नहीं उक्त शिक्षक
Teacher
जबकि पूरे कक्ष में अन्य छात्रों ने भी इन प्रश्नों का यही उत्तर लिखा था। छात्रा से जब पूछा गया तो उसने बताया कि एक शिक्षक ने उसकी कापी में ये उत्तर लिखे।
जांच में पता चला कि जिस शिक्षक ने यह उत्तर लिखे हैं, वह परीक्षा केंद्र पर भी मौजूद नहीं है। संबंधित कक्ष निरीक्षकों से भी शिक्षक के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
सचल दल को संदेह है कि बाहर से आए किसी शख्स ने यह काम किया है। सीईओ ने बताया कि यह नकल करवाने का मामला है। लिहाजा संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन और दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई के लिए रामनगर बोर्ड को लिखा जा रहा है।