{"_id":"5b0920d74f1c1b8f6e8b4a6e","slug":"uk-board-of-education-result-2018-topper-success-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK Board Result 2018: मां ने गाय का दूध बेचकर पढ़ाया, बेटी ने टॉपर बन मां का मान बढ़ाया ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
UK Board Result 2018: मां ने गाय का दूध बेचकर पढ़ाया, बेटी ने टॉपर बन मां का मान बढ़ाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 May 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
monika dhanai
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में इस साल के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। आइए जानते हैं हाईस्कूल की ऐसी छात्रा की कहानी, जिसे उसकी मां ने गाय का दूध बेचकर पढ़ाया।
विज्ञापन
साल 2017 की तरह इस साल भी उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों में बेटियों ने बाजी मारी है। लेकिन यह बाजी उन्हें आसानी से नहीं मिली है। काफी संघर्ष और लगन से की पढ़ाई के बाद उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बेटी की जिसने अपनी मां के संघर्ष को खाली नहीं जाने दिया। श्रीनगर गढ़वाल की छात्रा मोनिका धनाई ने हाईस्कूल के नतीजों में 24वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
Trending Videos
मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे पिता
demo pic
जीजीआईसी श्रीनगर की हाईस्कूल की छात्रा मोनिका के पिता के दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
पिता की मौत के बाद मोनिका की मां ने पैसों की कमी को आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने गाय का दूध बेचकर मोनिका को पढ़ाया।
मोनिका ने भी दिन रात एक कर दिए। मां की मेहनत को सफल बनाने के लिए मोनिका ने मन लगाकर पढ़ाई की और 24वीं रैंक प्राप्त कर ली। अमर उजाला मोनिका की मेहनत और उसकी मां के जज्बे को सलाम करता है।