फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board of education Result 2018, topper struggle

UK Board Result 2018: रोज 06 किमी पैदल चलकर जाता था स्कूल, 10वीं में लाया नौवीं रैंक

Sat, 26 May 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
UK Board of education Result 2018, topper struggle
वैभव थपलियाल - फोटो : amar ujala

रोज छह किमी. पैदल स्कूल जाने वाले वैभव थपलियाल ने उत्तराखंड बोर्ड परिणामों में दसवीं नौवीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह मुकाम बिना ट्यूशन के प्राप्त किया है।

विज्ञापन


चमोली के जीआईसी सिमली के छात्र वैभव थपलियाल ने हाईस्कूल में 10वीं में 9वीं रैंक हासिल की है। वह रोजाना छह किमी. पैदल चलकर स्कूल जाते थे।

बेहत मेहनती वैभव ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। इनकी मां एक एनजीओ में नौकरी करती हैं।

ऐसी रही छात्र-छात्राओं का पासिंग परसेंटेज

UK Board of education Result 2018, topper struggle
Result - फोटो : अमर उजाला
इस साल हाईस्कूल परीक्षा में छात्रों की कामयाबी का प्रतिशत 68.96 प्रतिशत रहा। जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.22 फीसदी रहा है।

पिछले साल हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.76% और छात्राएं 78.51% रहा था। देखा जाए तो पिछले के मुकाबले छात्राओं पास प्रतिशत दो फीसदी बढ़ा है। जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले बार से घटा है।

वहीं इंटरमीडिएट की बात करें तो छात्राओं का पास प्रतिशत 82.03 और छात्रों का 75.08 फीसदी रहा। छात्रों का पिछले साल पास प्रतिशत 75.56 रहा था, जो इसबार थोड़ा बढ़ा है। छात्राओं का पास प्रतिशत पिछले साल 82.07% रहा था। इसमें इस बार मामूली कमी जरूर है, लेकिन ऑवरऑल ये छात्रों से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed