फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ugc take decision on open university study center

150 स्टडी सेंटर पर बंदी की तलवार, यूजीसी तय करेगा मुक्त विवि के इन सेंटरों का भविष्य  

Wed, 03 Oct 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
ugc take decision on open university study center
ugc

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटरों का भविष्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तय करेगा। इसके लिए मुक्त विवि ने यूजीसी को पत्र भेजा है। विवि के करीब 150 स्टडी सेंटर पर बंदी की तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, यूजीसी का रेगुलेशन जारी होने के बाद मुक्त विवि ने उन सभी स्टडी सेंटरों को बंद करने का आदेश जारी किया था, जिनकी किसी सरकारी विश्वविद्यालय से बतौर कॉलेज संबद्धता नहीं है। इस आदेश के दायरे में प्रदेश के करीब 150 स्टडी सेंटर आ गए थे। इस बीच, यूजीसी ने मुक्त विवि के 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी।
विज्ञापन


अचानक मान्यता जाने के बाद स्टडी सेंटरों का मामला भी अटक गया था। मुक्त विवि ने अब दोबारा मान्यता के आवेदन के साथ ही यूजीसी को एक पत्र भेजा है। इसमें स्टडी सेंटर को लेकर भी पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी गई है। अब यूजीसी तय करेगा कि यह स्टडी सेंटर इस साल चलेंगे या नहीं। सोमवार को मुक्त विवि की मान्यता से संबंधित खबर में कुलसचिव का नाम त्रुटिवश आरसी मिश्र प्रकाशित हो गया था। इसका हमें खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जारी होगी सूची 
मुक्त विवि में जिन कोर्स को यूजीसी हरी झंडी देगा, उनकी सूची बुधवार को जारी कर दी जाएगी। मुक्त विवि ने शपथपत्र के आधार पर मान्यता में राहत की मांग की थी। यूजीसी की वेबसाइट पर सूची जारी होगी। 


हमने यूजीसी को स्टडी सेंटर के स्टेटस के लिए पत्र भेजा हुआ है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में हमें इसका पता चल जाएगा। इस आधार पर ही स्टडी सेंटर पर फैसला लिया जाएगा। अगर स्टडी सेंटर बंद हुए तो उनके छात्रों के लिए विवि व्यवस्था करेगा। 
- भरत सिंह, कुलसचिव, मुक्त विवि 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed