फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UGC Net and JEE Main exam will be held online now

अब ऑनलाइन होगी यूजीसी नेट और जेईई मेन की परीक्षा, कब शुरू होंगे आवेदन, अधिसूचना जारी

Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
UGC Net and JEE Main exam will be held online now
ऑनलाइन परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा ऑनलाइन होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि यूजीसी नेट साल में दो बार, जेईई मेन भी साल में दो बार होगी। केवल मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन साल में एक बार किया जाएगा। एनटीए की ओर से एक सितंबर से यूजीसी नेट और जेईई मेन के आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


एनटीए की अधिसूचना के मुताबिक यूजीसी नेट परीक्षा अब केवल कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा का आयोजन नौ दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच देशभर में किया जाएगा। पहली बार यूजीसी नेट को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराया जाएगा। एनटीए के मुताबिक, इंजीनियरिंग दाखिले को होने वाली जेईई मेन की परीक्षा भी अब केवल ऑनलाइन ही होगी। पहली जेईई मेन परीक्षा छह जनवरी से 20 जनवरी 2019 के बीच होगी। दूसरी जेईई मेन परीक्षा छह अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एनटीए की ओर से एमबीबीएस सहित सभी मेडिकल, डेंटल, आयुष पाठ्यक्रमों में दाखिले की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन साल में एक बार किया जाएगा। यह परीक्षा पांच मई 2019 को देशभर में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए देशभर में 2697 प्रैक्टिस सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां एक सितंबर से सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को प्रैक्टिस की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वेबसाइट : www.nta.ac.in

यूजीसी नेट / जेईई मेन 1 2018 की महत्वपूर्ण तिथियां

UGC Net and JEE Main exam will be held online now
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

यूजीसी नेट 2018 की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 01 सितंबर से 30 सितंबर 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 19 नवंबर 2018
यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि : 09 से 23 दिसंबर 2018
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 10 जनवरी 2019

जेईई मेन 1 की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 01 सितंबर से 30 सितंबर 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 17 दिसंबर 2018
परीक्षा की तिथि : 06 से 20 जनवरी 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 31 जनवरी 2019

जेईई मेन 2/ नीट यूजी 2019 की महत्वपूर्ण तिथियां

UGC Net and JEE Main exam will be held online now
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

जेईई मेन 2 की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 08 फरवरी से 07 मार्च 2019
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 18 मार्च 2019
परीक्षा की तिथि : 06 से 20 अप्रैल 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 30 अप्रैल 2019

सीमैट और जीपैट की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 01 नवंबर से 30 नवंबर 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 07 जनवरी 2019
परीक्षा की तिथि : 28 जनवरी 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 10 फरवरी 2019

नीट यूजी 2019 की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 01 नवंबर से 30 नवंबर 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 15 अप्रैल 2019
परीक्षा की तिथि : 05 मई 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 05 जून 2019
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed