यूजीसी नेट 2018: इस दिन से मिलने शुरू होंगे एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के एडमिट कार्ड अगले हफ्ते जारी होंगे। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ऑनलाइन मोड में कराया जा रहा है।
एनटीए ने सितंबर माह में पहली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एनटीए के मुताबिक 19 नवंबर से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे।
अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। देशभर में यूजीसी नेट का आयोजन नौ दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
पहली बार ऑनलाइन परीक्षा
यूजीसी नेट की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी चाहें तो वेबसाइट से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.ntanet.nic.in