फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uapmt entrance exam 2017 in uttarakhand

UAPMT: कड़ी निगरानी के बीच 11 केंद्रों पर 2667 ने दी परीक्षा, 320 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Uapmt entrance exam 2017 in uttarakhand

प्रदेश के तीन शहरों में आयोजित उत्तराखंड आयुष प्री-मेडिकल टेस्ट रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 11 केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 2667 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के परिणाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


राजधानी देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल और हरिद्वार के 11 केंद्रों में रविवार को यूएपीएमटी आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया और बायोमीट्रिक व स्टिल फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


विवि प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2989 परीक्षार्थियों में से 2667 शामिल हुए और 320 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में लगाए जैमर

Uapmt entrance exam 2017 in uttarakhand

राजधानी दून के सात केंद्रों में 237, हल्द्वानी के तीन केंद्रों में 83 और श्रीनगर गढ़वाल के एक केंद्र में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विवि कुलसचिव प्रो. एके गक्खड़ के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्वक निपटी।

​11 सितंबर को परिणाम जारी करने के बाद अक्टूबर में काउंसिलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की राज्य कोटे की कुल 530 सीटों पर यूएपीएमटी के जरिये प्रवेश होंगे। 

हल्‍द्वानी में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सभी 37 परीक्षा कक्षों समेत 40 जगह सीसीटीवी और मोबाइल जैमर लगाए गए थे। शिक्षकों को भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षा में कोई मुन्ना भाई शामिल न हो सके इसके मद्देनजर प्रत्येक अभ्यर्थी की उपस्थिति बॉयोमैट्रिक मशीन से दर्ज की गई।

परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र को तीन विंग में बांटा गया था और 74 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की टीम केंद्र में मौजूद रही। परीक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed