{"_id":"5820d0174f1c1bfb02b38538","slug":"uapmt-counselling-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के बाद अटकी UAPMT काउंसलिंग, ये है वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पहले चरण के बाद अटकी UAPMT काउंसलिंग, ये है वजह
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के आयुर्वेदिक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया एक चरण की काउंसलिंग के बाद अटक गई है। दरअसल, आयुर्वेद विवि समेत निजी कॉलेजों को सीट बढ़ोतरी का लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) नहीं मिला है। इस वजह से दूसरे चरण की काउंसलिंग नहीं हो पा रही है। विवि प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही एलओपी आ जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की प्रथम चरण की बीएएमएस और बीएचएमएस काउंसलिंग हो चुकी है। प्रथम चरण से कुछ सीटें बची भी रह गई हैं। अब विश्वविद्यालय दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अटक गया है।
विज्ञापन
दरअसल, आयुर्वेद विवि के हर्रावाला स्थित परिसर में 60 सीटों के अलावा निजी कॉलेजों में भी 205 सीटें बढ़नी हैं। इनका एलओपी अभी तक आयुष विभाग से नहीं आ पाया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पत्र आ जाएगा। जैसे ही सीटें बढ़ेंगी तो तुरंत द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद ही बीएएमएस की सीटों पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में बढ़नी हैं सीटें
कॉलेज का नाम--------- सीटें
आयुर्वेद विवि परिसर--------- 60
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज---- 25
मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज---- 30
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज------- 30
शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज----- 30
परम हिमालय होम्यापैथिक कॉलेज-- 30