फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UAPMT answer key uploaded.

यूएपीएमटी की आंसर की हुई जारी, यहां देखिए

Tue, 09 Aug 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
UAPMT answer key uploaded.
परीक्षा - फोटो : demo pic

मुन्नाभाईयों की धरपकड़ के बीच उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) की आंसर की और प्रोविजनल स्कोर कार्ड जारी कर दिया। विवि ने आंसर की पर आपत्तियां भी मांगी हैं। इसके बाद अंतिम परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यहां देखें स्कोर कार्ड व आंसर की : www.uau.ac.in

यूएपीएमटी का आयोजन सात अगस्त को हुआ था। परीक्षा में बड़ी संख्या में मुन्नाभाईयों का रैकेट पकड़ा गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उधर, विवि ने परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। प्रोविजनल स्कोर कार्ड भी वेबसाइट पर जारी किया गया है।
विज्ञापन


11 अगस्त तक भेजें आपत्ति
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति प्रति प्रश्न एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट विवि के वित्त अधिकारी के नाम बनवाकर प्रमाण सहित 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ईमेल कर सकते हैं आपत्ति : uauinfo4@gmail.com

छात्र विवि की ईमेल आईडी पर भी अपनी आपत्ति की स्कैन कॉपी भेज सकते हैं। इसके दो दिन के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जिन छात्रों की आपत्ति सही पाई जाती है उनकी आपत्ति की फीस वापस मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed