फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two time admission in a year in UOU

मुक्त विवि का शीतकालीन सत्र शुरू, अब साल में दो बार होंगे एडमिशन

Tue, 03 Jan 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jan 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
two time admission in a year in UOU
डीयू दाखिला

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने पहली बार शीतकालीन सत्र शुरू किया है। अभी तक विवि में केवल ग्रीष्मकालीन सत्र ही संचालित होता था। शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही अब वर्ष भर में दो बार प्रवेश होंगे।

विज्ञापन


मुक्त विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने यह शुरुआत की है। इसमें ग्रीष्मकाल से ग्रीष्म काल और शीतकाल से शीतकाल तक सत्र संचालित होंगे। बाकी सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रमों में परीक्षाएं सालभर में दो बार संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन


डॉ. रयाल ने बताया कि जो छात्र जनवरी-फरवरी वाले सत्र में प्रवेश लेंगे, वे जनवरी-फ रवरी में परीक्षा देंगे और जिनका सत्र जुलाई-अगस्त से शुरू होगा, वे जुलाई-अगस्त में परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से यह लाभ होगा कि इच्छुक छात्र सालभर इच्छानुसार प्रवेश ले पाएंगे। विवि की वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके अलावा निकटतम अध्ययन केंद्र से भी दाखिला लिया जा सकता है।

यह है वेबसाइट : www.uou.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed