फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two new state university in uttarakhand

उत्तराखंड में खुलेंगे दो नए राज्य विश्वविद्यालय, सीएम ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Wed, 08 Aug 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
two new state university in uttarakhand
trivendra singh rawat

प्रदेश में दो नए राज्य विश्वविद्यालय खुलने जा रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इनका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के प्रति 100 कॉलेजों पर एक विवि के नियम के तहत खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं विश्वविद्यालयों से बोझ भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यूजीसी ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि हर राज्य में प्रति 100 संबद्ध कॉलेजों पर एक विश्वविद्यालय होना चाहिए। यानी एक संबद्धता देने वाले विवि के पास कॉलेजों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश में इस वक्त गढ़वाल विवि, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन विवि के पास कुल 494 संबद्ध कॉलेज हैं। चूंकि गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि होने के नाते सभी कॉलेजों को असंबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए यह सभी कॉलेज कुमाऊं और श्रीदेव सुमन विवि के पास आ जाएंगे ऐसे में दो नए विश्वविद्यालयों की जरूरत होगी। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन दो विश्वविद्यालयों को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून और श्रीदेव सुमन विवि में होगी भर्ती
दून विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली पदों पर भी भर्ती शुरू होने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीदेव सुमन विवि में जल्द ही 51 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। दून विवि में भी रिक्त पदों को जल्द भर दिया जाएगा।

सूबे में कुल विश्वविद्यालय
राज्य विवि : जीबी पंत विवि, कुमाऊं विवि, संस्कृत विवि, दून विवि, मुक्त विवि, तकनीकी विवि, आयुर्वेद विवि, औद्यानिकी एवं वानिकी विवि, श्रीदेव सुमन विवि, एचएनबी मेडिकल विवि, आवासीय विवि।

प्राइवेट विवि : देव संस्कृति विवि, डीआईटी विवि, ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि, हिमगिरी जी विवि, इक्फाई विवि, आईएमएस यूनिसन विवि, मदरहुड विवि, स्वामी राम हिमालयन विवि, पेट्रोलियम विवि, पतंजली विवि, उत्तरांचल विवि, एसजीआरआर विवि और एसबीएस प्राइवेट यूनिवर्सिटी।
डीम्ड विवि : एफआरआई विवि, गुरुकुल कांगड़ी विवि, ग्राफिक एरा विवि।
केंद्रीय विवि : एचएनबी केंद्रीय विवि।
राष्ट्रीय स्तर के संस्थान : आईआईटी रुड़की, एनआईटी श्रीनगर, आईआईएम काशीपुर, एम्स ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed