फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three major medical examinations has been closed

उत्तराखंड में तीन बड़ी मेडिकल परीक्षाएं हुई बंद, जानिए क्यों हुआ यह बड़ा बदलाव

Wed, 15 Mar 2017 11:37 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Three major medical examinations has been closed
- फोटो : demo pic

देश के तीन बड़े मेडिकल एग्जाम इस साल से खत्म हो गए हैं। अब वेटरेनरी और आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक कॉलेजों के अलावा मेडिकल कालेजों में एमडी/एमएस में दाखिले के लिए होने वाली परिक्षाएं शामिल हैं। इन सभी में अब नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) से दाखिले होंगे।

विज्ञापन


हाल ही में आयुष मंत्रालय ने सभी ऑल इंडिया और राज्य स्तर पर सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में आयुष प्रवेश परीक्षा पर रोक लगा दी। देशभर के आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कॉलेजों में इस बार केवल नीट के स्कोर से ही दाखिले किए जाएंगे। उत्तराखंड में होने वाला उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) भी इस साल नहीं होगा। 
विज्ञापन


लिहाजा, सभी मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी गई है कि वह एमबीबीएस, बीडीएस के अलावा बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस कोर्स में दाखिले के लिहाज से भी तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, हाल ही में वेटरेनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने हर साल होने वाले ऑल इंडिया प्री वेटरेनरी टेस्ट (एआईपीवीटी) पर रोक लगा दी है। वेटरेनरी काउंसिल के सचिव डा. एचके मुनियेलप्पा के मुताबिक इस साल एआईपीवीटी 2017 का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इन्हें होगा काउंसल‌िंग का अध‌िकार

Three major medical examinations has been closed
student shimla

हर साल इस एग्जाम से देश के 48 वेटरेनरी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाते थे। इस साल इन सभी सीटों पर नीट यूजी 2017 के स्कोर से ही प्रवेश किए जाएंगे। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वह नीट स्कोर से ही बीवीएससी एंड एनिमल हसबेंडरी कोर्स में दाखिला लें।

वहीं, मेडिकल कालेज में पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले दाखिले भी अब नीट के माध्यम से होंगे। काउंसिलिंग का अधिकार भी राज्य सरकार को होगा। भारत सरकार और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने इसका गजट नोटीफिकेशन जारी किया है।

क्या है नीट

सीबीएसई की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत सभी निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा सीटों पर दाखिलों को गत वर्ष से कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट आयोजित होनी शुरू हुई थी।

इस साल भी नीट से ही दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा सात मई 2017 को आयोजित होने जा रही है। इसी परीक्षा से अब वेटरेनरी और आयुष की सीटें भी भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed