फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers recruitment in DAV college dehradun.

डीएवी में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Sat, 13 Aug 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Aug 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in DAV college dehradun.
टीचर - फोटो : Demo pic

लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षक भर्ती की राह खुल गई है। दो बार शासन की रोक के बाद आखिरकार प्रबंधन को भर्ती करने का अधिकार मिला है। इस आधार पर कॉलेज ने शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। अभ्यर्थी नौ सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में वर्ष 2009 में शिक्षक भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया पर शासन ने यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि भर्ती में रोटेशन का ख्याल नहीं रखा गया है। इसके बाद मामला अटका रहा। वर्ष 2012 दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामा होने के बाद फिर भर्ती पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


तब से कॉलेज में साल दर साल शिक्षकों के रिटायर होने से पद खाली होते रहे, लेकिन कोई नई भर्ती नहीं खुली। सरकार ने प्रबंधन को ताकीद की कि अगर वह बैकलॉग के पदों पर भर्ती करें तो प्रक्रिया बढ़ाई जा सकती है। मामले में प्रबंधन और सरकार के बीच वार्ता होने के बाद अब डीएवी मैनेजमेंट ने भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी ने जारी की भर्ती के लिए विज्ञप्ति

teachers recruitment in DAV college dehradun.
टीचर - फोटो : file photo

डीएवी प्रबंधन सचिव मानवेंद्र स्वरूप की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक डीएवी में विभिन्न विषयों के एससी के 13, एसटी के 1, ओबीसी के 11 और सामान्य के 16 पदों (कुल 41 पद) के लिए भर्ती होगी।

इसी प्रकार, डीबीएस पीजी कॉलेज में विभिन्न विषयों के एससी के सात, एसटी का एक, ओबीसी के तीन और सामान्य के तीन (कुल 14) रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। (डीडब्ल्यूटी) कॉलेज में बीएड के ओबीसी के एक पद के लिए भर्ती होगी। डीएवी सहित तीनों कॉलेजों में शिक्षक भर्ती होने के बाद काफी हद तक छात्रों को राहत मिलेगी। डीएवी में अभी कई और शिक्षकों के पद रिक्त हैं। यह भर्ती होने के बाद उनकी भी प्रक्रिया की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed